सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से

Apr 11, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिहार लोक सेवा आयोग के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक तीन चरणों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए डीएम और एसएसपी ने आदेश जारी किए हैं। सभी केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू होगी और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा।

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से

राजीव रंजन झा दरभंगा। बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक तीन चरणों में शहर के 30 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित कराने को लेकर शनिवार को डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है।परीक्षा तीन चरणों में 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित होगी। 14, 17 एवं 20 अप्रैल को दो पालियों में होगी, जबकि 15, 18 एवं 21 अप्रैल को एक पाली में परीक्षा होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक होगी।

अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर को सहायक परीक्षा संयोजक बनाया गया है।सदर एसडीओ को परीक्षा तिथि में सभी केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लुटुथ, वाई-फाई-गैजेट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा। कदाचार करते पाये जाने पर परीक्षार्थी को अगले पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाएगा, जबकि भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने पर तीन वर्षों के लिए परीक्षा से वंचित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर वीक्षक भी अपना मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे। आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किये गए ई-एडमिट कार्ड एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।