ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाभोगेंद्र झा पूरे एशिया के नेता : संजय

भोगेंद्र झा पूरे एशिया के नेता : संजय

अखिल भारतीय मिथिला संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने भोगेंद्र झा को देश ही नहीं एशिया महादेश का नेता बताया। उन्होंने कहा की उन्हें सादगी व गरीबों...

भोगेंद्र झा पूरे एशिया के नेता : संजय
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 25 Feb 2019 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय मिथिला संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने भोगेंद्र झा को देश ही नहीं एशिया महादेश का नेता बताया। उन्होंने कहा की उन्हें सादगी व गरीबों के रहनुमा के रूप में युग-युग तक याद किया जाएगा। उन्होंने भोगेंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार झा संतोष झा ने किया। संघ के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्रा ने पाग-चादर से श्री झा का स्वागत किया ।सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ विद्या नाथ झा व मुखिया राजीव चौधरी उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा संतोष ने कहा कि संजय झा वास्तव में मिथिला के विकास पुरुष है, दरभंगा में हवाई जहाज उड़ान,एम्स की स्थापना ,रसियारी पुल एवं अनेकों कार्य कर मिथिला का विकास किया है। उन्होंने श्री झा को मिथिला का दूसरा ललित बाबू करार दिया।

महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र ने अपने संबोधन में आने वाले लोकसभा चुनाव में श्री झा को अपार बहुमत से विजय बनाने की अपील की ।प्रवक्ता रोशन कुमार झा संजय झा को मिथिला का सच्चा सपूत बताते हुए मैथिली के विकास में उनके योगदान पर

प्रकाश डाला।

सभा में कौशलेंद्र कुमार कश्यप, पवन कुमार चौधरी ,डॉ सुमन कुमार झा ,बलजीत झा, सरोज राय, बबलू झा ,आनंद ठाकुर ,विकास झा, दीपक, गणेश मंडल ,राजीव झा ,निशांत झा, निर्मल झा व मणिकांत झा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें