प्रभारी बीईओ के सहारे चल रहा प्रखंड शिक्षा कार्यालय

Mar 08, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बेनीपुर का प्रखंड शिक्षा कार्यालय पिछले आठ महीने से प्रभारी बीईओ के सहारे चल रहा है। स्थाई बीईओ की नियुक्ति नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। हेडमास्टर एचआरएमएस और एचआरए के आवेदन लंबित हैं, क्योंकि बीईओ से भेंट नहीं हो पा रही है। कार्यालय में कोई कार्य लंबित नहीं होने का दावा किया गया है।

प्रभारी बीईओ के सहारे चल रहा प्रखंड शिक्षा कार्यालय

बेनीपुर, निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा कार्यालय आठ महीने से बैसाखी पर चलने से काम बाधित हो रहा है। यहकार्यालय आठ माह से प्रभारी बीईओ के सहारे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2025 से ही बेनीपुर को स्थाई बीईओ नहीं मिला है। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के हेडमास्टर एचआरएमएस तथा एचआरए के आवेदन लेकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय आते हैं, लेकिन बीईओ से भेंट नहीं होने के कारण कार्य लंबित रखना पड़ता है। बहेड़ी के स्थाई बीईओ को बेनीपुर का प्रभार दिया गया है। कई लोग बताते हैं कि हम लोग शिक्षा कार्यालय से जुड़े काम एवं शिकायत करने आते हैं, लेकिन बीईओ से मुलाकात नहीं होने पर निराश लौट जाते हैं।

प्रभारी बीईओ मणि शंकर कुमार सिंह ने बताया कि बेनीपुर में बैठने के लिए स्थाई दिन निर्धारित नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कार्यालय में कोई भी कार्य लंबित नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।