निगरानी नहीं होने से पुनः पनप रहा है अतिक्रमण
बेनीपुर मार्केट में अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग न होने से फुटपाथी दुकानदार पुनः सड़क पर दुकान लगाने लगे हैं। हाल ही में अतिक्रमण हटाने के दो दिन बाद ही दुकानदारों ने सड़क पर फिर से कब्जा करना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया।

बेनीपुर। अतिक्रमण हटाने के बाद बेनीपुर मार्केट में प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग नहीं होने से पुनः फुटपाथ की दुकानदार धीरे-धीरे सड़क जमीन पर पांव फैलाने लगा है। अनुमंडल प्रशासन द्वारा महज दो दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाया गया और देखते ही देखते इक्का दुक्का ठेला, खोमीचा, सब्जी वाला दुकान लगाने लगा है। स्थानीय डॉ ज्ञानेश्वर झा, डॉ आरके झा, डॉ अमरनाथ झा, प्रो सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि अतिक्रमण हते जगह की नियमित प्रशासन निगरानी करेगी तो पुनः सड़क की जमीन अतिक्रमण की चपेट में नहीं आएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता है, जिससे पुनः अतिक्रमण हो जाता है। नप के पूर्व मुख्य पार्षद सुरेंद्र कुमार झा, अनिल कर्ण, श्रीप्रसाद कमती, परमानंद सिंह आदि ने कहा कि बेनीपुर, आशापुर, धरौड़ा में रह रह कर प्रशासन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाता आ रहा है।
एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमण मुक्ति स्थल का नप एवं पुलिस प्रशासन निरंतर निगरानी नहीं करती है, जिसके फल स्वरुप फुटपाथी दुकानदार पुनः सड़क के जमीन पर दुकान सजाने लगता है। प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान तब शुरू करती है जब सड़क जाम की समस्या से प्रशासन के लोग प्रभावित होने लगता है। नप के सिटी प्रबंधक डॉ अंजली कुमारी पूछने पर अतिक्रमण हटे स्थान का निगरानी नप प्रशासन या पुलिस करेगी। उन्होंने अपना पल्ला झाड़ने हुए कहा कि एसडीएम से इसकी जानकारी ले। एसडीएम मनीष कुमार झा ने इस बाबत पूछने पर बताया कि शहर की निगरानी करना नगर परिषद प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दो एसएच 56 एवं 88 के क्रॉसिंग पॉइंट बेनीपुर मार्केट से स्वयं खड़ा होकर अतिक्रमण हटाया पुनः अतिक्रमण नहीं लगे इसके लिए नप प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग करना होगा। जवाब देही से भागने से समस्या का हल नहीं होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


