Darbhanga News: बेनीपुर नप में कचरा उठाने वाले वाहनों की बैटरी चोरी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: नगर परिषद बेनीपुर के पुराने कार्यालय परिसर से नौ कचरा वाहनों की बैटरी चोरी हो गई। चोरी की जानकारी 10 जुलाई को मिली। बेनीपुर पुलिस ने शराब में धुत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कई वारंटियों को भी पकड़ा।

Darbhanga News: बेनीपुर नप में कचरा उठाने वाले वाहनों की बैटरी चोरी

Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर के पुराने कार्यालय परिसर से कई दिन पूर्व नौ कचरा वाहनों की बैटरी चोरी हो गई, लेकिन नप प्रशासन को 10 जुलाई को जानकारी मिली। आनन-फानन में कर्मियों को चोरी हुई बैटरी की पता लगाने का फरमान जारी किया गया। इस चोरी के विरुद्ध बहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक नप के पुराने कार्यालय परिसर में बड़ा एवं छोटा वाहन रखा जाता है। कचरा उठाने वाला नौ टीपर वाहन की बैटरी चोरी कर बेच दी गई। इसकी भनक तब तक नप प्रशासन को नहीं लगी, जब तक 10 जुलाई को कचरा उठाने वाले अधिक वाहनों की जरूरत होने पर कर्मी पुराने कार्यालय पर पहुंच्े। ये सभी वाहन स्टार्ट नहीं हो रहे थे। बाद में चालकों ने देखा कि इन वाहनों से बैटरी गायब थी。

चोरी की जानकारी

सूत्रों के अनुसार नपकर्मी ने शहर के बहेड़ा, आशापुर, बेनीपुर आदि कबाड़खाना संचालकों को सूचित किया कि बैटरी बेचने कोई आए तो उसकी जानकारी नप प्रशासन को उपलब्ध कराएं। शनिवार को एक कबाड़ी कारोबारी ने चोरी की बैटरी बेचने की जानकारी दी। नप प्रशासन के पुराने एवं नए कार्यालय परिसर में सुरक्षा गार्ड नहीं करने के कारण चोरी की घटना हुई है। नप के पुराने कार्यालय पर सीसी कैमरा लगा है। बताया जाता है कि कैमरा लंबे समय से खराब है, जिसका गलत फायदा चोरों ने उठाया है। नप के स्वच्छता प्रभारी इंद्रजीत पाल ने बैटरी चोरी के संबंध में पूछने पर बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्य से पटना आए हुए हैं। नप के ईओ ही बताएंगे। नप के ईओ प्रथमा पुष्पांकर एवं सिटी प्रबंधक डॉ. अंजली कुमारी को मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

जेल भेजे गए शराबी

पांच शराबियों को भेजा गया जेल

बेनीपुर। उत्पाद थाना बेनीपुर पुलिस ने शनिवार रात पांच लोगों को माधोपुर से शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार ललित लाल देव, इंद्रकांत यादव, मो. मुश्ताक, मो. शमशेर व मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ श्रीनिवास पटेल ने कहा कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

वारंटियों की गिरफ्तारी

पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

बेनीपुर। पुलिस ने जौघट्टा एवं मोतीपुर गांव से छापेमारी कर फरार पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जौघट्टा के विनोद सहनी, बहादुर सहनी, महेंद्र सहनी तथा मोतीपुर के धनु शर्मा एवं त्रिशूल देवी (पति-पत्नी: को गिरफ्तार किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नगर परिषद बेनीपुर में बैटरी चोरी की घटना हुई है?
हाँ, नगर परिषद बेनीपुर के पुराने कार्यालय परिसर से कई दिन पूर्व नौ कचरा वाहनों की बैटरी चोरी हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।