स्वयंसेवकों ने मनाई आंबेडकर जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर विचारगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ. निधि झा ने डॉ. आम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

स्वयंसेवकों ने मनाई आंबेडकर जयंती

राजीव रंजन झा दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विचारगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. निधि झा ने डॉ. आम्बेडकर के जीवन दर्शन, शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण तथा सामाजिक न्याय की स्थापना में उनके योगदान को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डॉ. आम्बेडकर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद साह ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम एवं संकल्प का अनुपम उदाहरण है।

संचालन व संयोजन एनएसएस पीओ डॉ. युगेश्वर साह ने किया। वर्तमान परिदृश्य में डॉ. आम्बेडकर को जाति व धर्म से अलग कर समझने पर बल दिया। स्वयंसेवक जोहा फातिमा एवं अभिषेक कुमार ने भी विचार रखे। मेहविश व जोहा के बनाये पोस्टर ने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार किया। धन्यवाद ज्ञापन मशीराह अनवर ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. रवि रंजन, डॉ. रश्मि, डॉ. ऋचा कुमारी, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।