घनश्यामपुर:साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके
घनश्यामपुर में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने सीएसपी संचालकों को अनजान व्यक्तियों के साथ गोपनीय जानकारी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। कार्यक्रम में 12 से अधिक सीएसपी संचालक उपस्थित थे।

गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए घनश्यामपुर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी, आधार नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएसपी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी ग्राहक द्वारा पैसा जमा या निकासी के दौरान संबंधित व्यक्ति के नाम-पते एवं पहचान का सत्यापन अवश्य करें। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सीएसपी संचालक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


