Awareness Campaign Against Child Marriage in Bihar Interfaith Initiative बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAwareness Campaign Against Child Marriage in Bihar Interfaith Initiative

बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान

कमतौल में 12 से 14 सितंबर तक बाल विवाह के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्ड्स संस्थान ने गौतम आश्रम में धर्माचार्यों से बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर यह बताया गया कि धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 15 Sep 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान

कमतौल। एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेंस के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेंस के तहत 12 से 14 सितंबर तक बाल विवाह उन्मूलन के लिए बेसिक अंतर धार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम हुआ। इस क्रम में कार्ड्स संस्थान की ओर से रविवार को क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक स्थल गौतम आश्रम में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्ड्स के दरभंगा जिला समन्यवक नारायण कुमार मजूमदार सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने धर्माचार्य, पंडित व पुरोहितों से बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलवायी। इस दौरान धर्म गुरुओं से यह अनुरोध भी किया कि वह समाज को बताएं कि हमारे धार्मिक ग्रंथ और परंपराएं भी बाल विवाह की अनुमति नहीं देते, बल्कि इसे रोकने का संदेश देते हैं।

इस प्रकार यह केवल कानूनन अपराध ही नहीं, बल्कि अधर्म भी है। वहां मौजूद मंदिर के पुजारी एवं न्यास समिति के सदस्यों ने इस अभियान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वाशन दिया। मौके पर समुदायिक समाजिक कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा, शिवगंगा देवी, भावना देवी, मधुलता देवी, नवल किशोर पासवान, नीलाम्बर प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।