बिरौल : लूट की शिकायत करने पर की फायरिंग
सुपौल बाजार के जिरात में शादी की हल्दी रस्म के दौरान रुपये लूटने का प्रयास किया गया। पीड़ित के शिकायत करने पर आरोपी ने फायरिंग की, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला गंभीर है और जांच जारी है।

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के जिरात में शनिवार की रात शादी की हल्दी रस्म के दौरान रुपये लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान होने पर अगले दिन जब पीड़ित उनके परिजन से शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। संजोग से गोली किसी को लगी नहीं। घटना को लेकर पीड़ित मो. अब्दुल हयात के आवेदन पर थाने में गांव के मो. वसीम राईन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अब्दुल हयात ने पुलिस को बताया कि 30 मई को घर में हल्दी रस्म चल रही थी।
जीजा ने शादी खर्च के लिए एक लाख 50 हजार रुपये नकद दिए थे। रुपये लेकर वह रात में घर लौट रहा था। घर के पास गली में पीछे से आए वसीम राईन ने झपट्टा मारकर रुपये छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए तो आरोपी रुपये फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। रात होने के कारण तत्काल शिकायत नहीं हो सकी। 31 मई की सुबह 9:30 बजे के करीब हम कुछ ग्रामीणों के साथ वसीम के नाना भोला राईन के घर पंचायती के लिए पहुंचे। वसीम को जानकारी मिली तो वह पिस्तौल लेकर वहां पहुंच गया। पहले हवाई फायरिंग की, फिर सीधे मेरे ऊपर निशाना बनाकर गोली चला दी। इसमें वह बाल -बाल बच गए। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


