घर में घुस विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी कन्हैया कुमार को महिला के शोर मचाने पर पकड़ा गया। कन्हैया पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था और...

दरभंगा, । सोनकी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर घर वाले जग गए। सभी लोगों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी युवक की पहचान जफरा गांव निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घटना गत 13 अगस्त के रात की बताई जाती है। थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि कन्हैया एक साल से विवाहिता को काफी परेशान क रहा था।
आरोपी ने एक साल पूर्व विवाहिता के साथ जबरदस्ती रेप किया था। लोकलाज के कारण विवाहिता चुप रही। घटना के एक सप्ताह बाद कन्हैया ने विवाहिता को फोन कर उसके छोटे बच्चे को मारने की धमकी दी। महिला को कमरे में जाकर वीडियो कॉल पर वीडियो दिखाने को कहा। विवाहिता बच्चे की जान बचाने के डर से कन्हैया की बात मानने पर विवश हो गई। इस दौरान कन्हैया ने विवाहिता का आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो ले लिया। बाद में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इज्जत बचाने की खातिर कई किस्तों में महिला ने कन्हैया को डेढ़ लाख रुपये दिये। कन्हैया की धमकी से परेशान विवाहिता ने अपना सिम तोड़कर बंद कर दिया। कुछ दिन स्थिति सामान्य रही। लेकिन 12 अगस्त की शाम कन्हैया फिर से विवाहिता के पास पहुंचा। उसने फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर विवाहिता से पैसा मांगा। पैसा नहीं रहने पर विवाहिता ने डेढ़ भर का कान के सोने का झुमका उसे दे दिया, लेकिन फिर से 13 अगस्त की रात कन्हैया खिड़की के रास्ते विवाहिता के कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने लगा। इस पर विवाहिता विरोध करते हुए हल्ला करने लगी। शोर सुनते ही घर के लोग जग गए। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। महिला के आवेदन पर थाने में रेप की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




