Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAttempted Burglary at State Bank in Naya Gaon CCTV Captures Masked Intruders
नयागांव स्टेट बैंक शाखा में चोरी का किया प्रयास

नयागांव स्टेट बैंक शाखा में चोरी का किया प्रयास

संक्षेप:

रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने ताला तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश की, लेकिन तिजोरी नहीं खुलने पर भाग गए। बैंक कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी में दो नकाबपोशों को देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Jan 13, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

केवटी। रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बीते रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि तिजोरी नहीं टूटने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक में चोरी के प्रयास का पता तब चला जब सोमवार को बैंक कर्मियों ने परिसर के गेट का ताला खोला। वे बैंक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का शटर खोलने लगे तो लॉक कटा और टूटा पाया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश भूषण ने इसकी सूचना रैयाम थाना तथा बैंक के वरीय पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार टू तथा बैंक के चीफ मैनेजर चौधरी कृष्णकांत राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने बैंक तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरे के खंगालने के दौरान दो नकाबपोशों को देखा गया। इधर, फोरेंसिक और तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बैंक के चीफ मैनेजर चौधरी कृष्णकांत राय तथा शाखा प्रबंधक अभिनव ने बताया कि तिजोरी सुरक्षित है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक के आवेदन पर रैयाम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;