भारतीय ज्ञान परंपरा के गौरवशाली प्रतीक थे आर्यभट्ट
दरभंगा में मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके गणित और खगोल विज्ञान में योगदान को सराहा। इस अवसर पर शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

दरभंगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गणित और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शून्य की खोज एवं पृथ्वी की परिधि से संबंधित उनके सिद्धांतों ने वैज्ञानिक सोच को नई दिशा दी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत झा, ब्राह्मण काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर झा, डॉ. आनंद प्रकाश झा, मुकुंद चौधरी, पंकज झा, सुबोध चौधरी, बालेन्दु झा, प्रशांत चौधरी, अजय झा, अमित शाँडिल्य, आशुतोष झा, रंजीत झा गगन, रामसागर कुंवर, शंकर मिश्र, सुमन जी झा, संजय झा, अजय मिश्र, भरत चौधरी, गिरीश चन्द्र झा, अमित पाठक, फुलकुमार टेकटरिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


