दो लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप

Mar 10, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बेनीपुर के सज्जनपुरा निवासी अक्षय कुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दो लोगों ने उसकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लगभग तान लाख का सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि ये लोग होली पर विवाद के बाद दुकान में आग लगाने आए थे।

दो लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के सज्जनपुरा निवासी अक्षय कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर दो लोगों पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना में करीब तान लाख के सामान के जलने की बात कही गई है। पीड़ित के अनुसार नौ मार्च की सुबह करीब तीन बजे दुकान में आग लगी देख किसी तरह आग बुझाई गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को पेट्रोल डालकर आग लगाते देखा गया। उनकी पहचान कटवासा निवासी माधव कुमार यादव और पिपड़ा निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि होली के दिन दोनों से विवाद हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।