आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया
केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आर्म्स एक्ट के मामले में फरार

केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननौरा गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार केवटी थाना में दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना एवं नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान मंगलवार को थाना के सामने मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में एक पल्सर बाइक सवार को रोका गया। जांच के दौरान उसकी पहचान उक्त मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में उपस्थापन में भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


