शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए बने नोडल अधिकारी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

शिक्षा शास्त्री और बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल संचालन के लिए, कुलपति के आदेश पर डॉ. रामसेवक झा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय इस वर्ष परीक्षा का आयोजन करेगा। शिक्षा शास्त्र विभाग के निदेशक ने डॉ. झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए बने नोडल अधिकारी

राजीव रंजन झा,दरभंगा। शिक्षा शास्त्री व बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल संचालन और समन्वय के उद्देश्य से प्रत्येक विश्वविद्यालय से एक एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। इसके आलोक में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से कुलसचिव प्रो. ब्रजेश पति त्रिपाठी ने अधिसूचना जारी कर शिक्षा शास्त्र विभाग में प्रतिनियुक्त सहायक प्राचार्य डॉ. रामसेवक झा को विश्वविद्यालय का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि इस वर्ष बीएड एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय कर रहा है।शिक्षा शास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2025 में डॉ. रामसेवक झा नोडल पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं।

डॉ. झा के नोडल पदाधिकारी के रूप में मनोनयन पर शिक्षा शास्त्र विभागीय प्राध्यापकों ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।