Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAnti-Drugs Day Celebrated with Awareness Rally in Schools
मद्य निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मद्य निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

कमतौल में मद्य निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाध्यापक डॉ. शम्स तबरेज के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में शपथ, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Nov 27, 2025 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

कमतौल। प्लस टू रामश्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को मद्य निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक डॉ. शम्स तबरेज के नेतृत्व में निकाली गयी प्रभात फेरी से हुयी। प्रभात फेरी में शामिल छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता नारे लगाये। उन्होंने कमतौल बाजार, मुख्य मार्गों और आस-पास के मोहल्लों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। प्रभात फेरी के समापन के बाद विद्यालय प्रांगण में सभी छात्राओं व शिक्षकों ने आजीवन मद्यपान न करने की शपथ ली। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय में जुटे छात्राओं के अभिभावकों को भी शपथ दिलायी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों और नशा-मुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शम्श तबरेज ने कहा कि नशा ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर समाज को खोखला कर देती है। नशामुक्ति दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी के साथ कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कई विद्यालय में मानव श्रृंखला भी बनाई गई।