Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAnnual Sports Festival Celebrated at The Foundation Academy in Darbhanga
द फाउंडेशन एकेडमी खेल महोत्सव संपन्न

द फाउंडेशन एकेडमी खेल महोत्सव संपन्न

संक्षेप:

दरभंगा के रामबाग स्थित द फाउंडेशन एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. एस. एम. झा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की निदेशिका सुगंधा चौधरी और प्राचार्या मंजरी कुमारी ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।

Dec 11, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। रामबाग स्थित द फाउंडेशन एकेडमीं में वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. एस. एम. झा, पूर्व कुलपति, ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ नेतृत्व, टीम भावना और मानसिक दृढ़ता को भी बढ़ाते हैं। विद्यालय की निदेशिका सुगंधा चौधरी ने खेलों को सहयोग की सीख बताई, जबकि प्राचार्या मंजरी कुमारी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर खुशी व्यक्त की। चेयरमैन प्रो. लाल मोहन झा और संस्थापक ट्रस्टी डॉ. विशाल गौरव की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। सम्पूर्ण आयोजन का सफल संचालन शिक्षिका अंकिता ने किया। वीसी के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास दरभंगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है। पीआरओ बिंदु चौहान ने बताया कि मोबाइल नंबर 7809548290 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप के माध्यम से दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका राय, लॉ कॉलेज के डॉ. बदरे आलम से धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। पूर्व में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। विवि प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए विवि थाना में मामला दर्ज कराया है। मैथिली काव्य का हिंदी अनुवाद लोकार्पित दरभंगा। लनामिवि के पीजी मैथिली विभाग में बुधवार को विभागाध्यक्ष प्रो दमन कुमार झा की अध्यक्षता में प्रो. इंद्रकांत झा रचित मैथिली कविता संग्रह हम बूढ़ छी के हिंदी में साहित्यानुवाद मैं बूढ़ा हूं का लोकार्पण किया गया। यह अनुवाद विभागीय शोधार्थी राहुल राज गुप्ता ने किया है। मौके पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय, प्रो. अशोक कुमार मेहता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुरेश पासवान, डॉ. अमलेन्दू शेखर पाठक, राजनाथ पंडित, मनोज कुमार पंडित, मिथिलेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।