
सख्त सुरक्षा घेरा, बिना जांच नहीं मिला प्रवेश
अलीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त रखा। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर पुलिस और सीआईएफ जवानों की तैनाती की गई। हेलीपैड सहित पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई और विशेष जांच द्वार बनाए गए। स्वास्थ्य और अग्निशामक टीम भी सक्रिय थी।
अलीनगर। पोहद्दी बेला हाई स्कूल खेल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरुस्त देखी गई। कार्यक्रम स्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी में चारों दिशाओं में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सीआईएफ जवानों की विशेष तैनाती थी। सड़क मार्ग ही नहीं, करीब दो सौ मीटर की दूरी में खेतों एवं बगीचों में भी सीआईएफ के जवानों की तैनाती थी। भवनों की छतों पर भी जवान तैनात थे। हेलीपैड सहित पूरे कार्यक्रम स्थल की बैरिकेडिंग की गई थी। उसके अंदर पहुंचने के लिए विशेष जांच द्वार बनाया गया था। प्रवेश द्वार में लगी विशेष मशीन के अलावा भी अन्य यंत्रों का सुरक्षा के लिए उपयोग किया जा रहा था।

प्रवेश द्वार भी दर्जनों महिला एवं पुरुष जवानों की तैनाती थी। डीएम, एसएसपी, बेनीपुर एवं बिरौल एसडीपीओ व एसडीएम सक्रिय थे। इसके अलावा सभा स्थल पर अलीनगर, घनश्यामपुर व तारडीह प्रखंड के बीडीओ-सीओ सहित अन्य सभी अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की गई थी। अलीनगर, सकतपुर और घनश्यामपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ तैनात थे। श्वान दस्ता व बम निरोधक दस्ता भी सक्रिय था। विशेष परिस्थिति के लिए तीनों प्रखंडों के चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ सक्रिय थे। आधा दर्जन अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की भी तैनाती की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर के लैंड होने से पहले हेलीपैड के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में प्रशासनिक स्तर से एक विशेष प्रकार की धुआं छोड़ा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




