Allegations Against Tejashwi Yadav and Others in Bihar Fraud Case Related to Mai Bahin Scheme तेजस्वी समेत चार नेताओं पर एफआईआर, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAllegations Against Tejashwi Yadav and Others in Bihar Fraud Case Related to Mai Bahin Scheme

तेजस्वी समेत चार नेताओं पर एफआईआर

सिंहवाड़ा के मिथिलेश भगत की पत्नी गुड़िया देवी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं पर 'माई बहिन योजना' के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 16 Sep 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी समेत चार नेताओं पर एफआईआर

सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा नपं के वार्ड सात निवासी मिथिलेश भगत की पत्नी गुड़िया देवी ने सोमवार को सिंहवाड़ा थाने में आवेदन देकर बिहार विस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद व कांग्रेस के चार नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उसने माई बहिन योजना के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। प्राथमिकी तेजस्वी यादव के अलावा राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक और राजद नेता ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी पर दर्ज की गयी है। थाने में दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि तीन-चार दिन पहले मेरे दरवाजे पर कुछ लोग आए और माई बहिन योजना की जानकारी देने लगे।

उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं को भी बुलाने को कहा। मैंने कई महिलाओं को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने फॉर्म निकाले और उन्हें भरकर सभी महिलाओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व दो सौ रुपए देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी के खाते में हर महीने 2500 रुपए भेजा जाएगा। बकौल गुड़िया देवी सभी महिलाओं ने उन्हें पैसे दे दिए। थोड़ी देर बाद जब मेरे पति घर आए तो उन्होंने ठगी किये जाने की बात कही। गुड़िया देवी का आरोप है कि यह योजना नेताओं के नाम पर चलाई जा रही थी और भोली-भाली महिलाओं को गुमराह कर उनसे पैसे लिए जा रहे हैं। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।