पर्यावरण स्टॉल से लोगों को दिये कई संदेश
दरभंगा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्टॉल लगाए गए, जहां पेड़ बचाने और प्लास्टिक के...

दरभंगा। पुष्प प्रदर्शनी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की दरभंगा इकाई ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण स्टॉल लगाए गए, जहां पेड़ बचाने, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम व प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूकता फैलाई गई।
स्टॉल पर कपड़े के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी तरीके से ‘पेड़ बचाओ, प्लास्टिक हटाओ और ‘पर्यावरण बचाओ जैसे संदेश दिए गए। मंच की अध्यक्ष नीलम बजाज ने कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह समय की मांग है कि हम सभी प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कपड़े के थैले जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं। इस आयोजन में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।