पारस ग्लोबल में एंजियोग्राफी शुरू
दरभंगा के पारस ग्लोबल हॉस्पिटल में पहली बार किफायती दर पर एंजियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा केवल 6,500 रुपए में मिलेगी। अस्पताल के कार्डियोलॉजी प्रमुख डॉ. दयानंद ने प्रेस...
दरभंगा। पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में पहली बार किफायती दर पर एंजियोग्राफी की सुविधा दी जा रही है। यहां यह सुविधा महज 6,500 रुपए में उपलब्ध होगी। यह जानकारी हॉस्पिटल के डीएम कार्डियोलॉजी व विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद ने अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पारस ग्लोबल के फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ. अरुणेश रमण ने बताया कि यहां सफलतापूर्वक बीएमवी (बैलून मिट्रल वाल्वप्लास्टी) भी की गई है। पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यहां अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है जो मरीजों का आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ इलाज करते हैं। फाउंडेशन को मिला राज्य में पहला स्थान दरभंगा।
जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रारंभिक विद्यालयों में मिड डे मील परोसने वाले एकता शक्ति फाउंडेशन के मुख्य रसोईया विनोद सिंह को हाजीपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतियोगिता के बाद पहला स्थान मिला है। यह जानकारी फाउंडेशन के किचन प्रभारी सुमन सौरव ने दी है।।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।