रसोई गैस की जमाखोरी पर लगेगी लगाम

Mar 13, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल में पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी की किल्लत और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। एसडीओ शशांक राज ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की और समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

रसोई गैस की जमाखोरी पर लगेगी लगाम

बिरौल। पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी की संभावित किल्लत व जमाखोरी से निपटने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसे लेकर एसडीओ शशांक राज ने गुरुवार को मुख्यालय कार्यालय में घरेलू गैस एजेंसी संचालकों एवं प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक की। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम श्री राज ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बुकिंग करने वाले किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित करना है। समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई से निपटने के लिए प्रशासन सभी आपूर्तिकर्ताओं को सहयोग करेगा। इसके लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल का तैनाती की जाएगी।

जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए धावा दल का गठन किया जाएगा। यदि आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी पाई गई तो संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित 20 गैस एजेंसी संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वर्तमान में उनके गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण है। हालांकि वितरण के दौरान उपभोक्ताओं की उमड़ने वाली भीड़ व संभावित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए संचालकों ने गोदामों व वितरण केंद्रों पर सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया।संचालकों की मांग पर एसडीएम ने उन्हें समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जय माता दी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत नहीं है। वितरण व्यवस्था में परिवर्तन किए जाने से गैस के लिए उपभोक्ताओं में असंतोष है। पूर्व की वितरण पद्धति में सुविधा होती थी। हालिया वितरण व्यवस्था में मोबाइल नंबर से बुकिंग करना पड़ता है। इसमें उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर नहीं मिलता है। इससे बुकिंग नहीं हो पाती है।स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कई होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गये हैं। बैठक में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी आशीष कुमार व सुदीप कुमार सहित क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।