ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा महिला व उसकी पुत्री का किया अपहरण

महिला व उसकी पुत्री का किया अपहरण

कमतौल। थाना क्षेत्र से एक विवाहिता व उसकी पांच वर्षीया पुत्री का पड़ोसी द्वारा...


महिला व उसकी पुत्री का किया अपहरण
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 03 Aug 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

कमतौल। थाना क्षेत्र से एक विवाहिता व उसकी पांच वर्षीया पुत्री का पड़ोसी द्वारा अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में अपहृता के पति ने अपने पड़ोसी गुड्डू पांडे सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में उन्होंने कहा है कि उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। इस बीच एक पुत्र व एक पुत्री ने जन्म लिया। वह रोजी- रोटी के लिये दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी अनुपस्थिति में सिरफिरे पड़ोसी ने शादी का प्रलोभन देकर बीते 26 जुलाई की रात उसकी पत्नी व पांच वर्षीया पुत्री का अपहरण कर लिया। साथ ही रुपये व जेवरात भी संग ले भागने का आरोप लगाया है। जब उसे घटना की जानकारी मिली तो वह 28 जुलाई की सुबह गांव आया। इसके बाद वह गुड्डू पांडे के घर गया। लेकिन, गुड्डू के भाई संतोष, गणेश एवं उसकी मां सुशीला देवी ने उसे मारपीट कर भगा दिया। मामले का अनुसंधान सअनि रामाधार सिंह कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें