ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाशहर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

शहर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जगह-जगह भ्रमण कर राहत कार्य एवं कम्युनिटी किचेन आदि चला रहे हैं। गुरुवार को वे शहर के जलजमाव ग्रस्त वार्ड 30, 31, 32, 38, 39, 40 आदि...

शहर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 07 Aug 2020 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जगह-जगह भ्रमण कर राहत कार्य एवं कम्युनिटी किचेन आदि चला रहे हैं। गुरुवार को वे शहर के जलजमाव ग्रस्त वार्ड 30, 31, 32, 38, 39, 40 आदि में लोगों का हाल जानने पहुंचे।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि शहर के कई वार्डो में जलजमाव एवं गंदगी स्थायी समस्या बन गयी है। कोरोना जैसी महामारी में जहां स्वच्छता आवश्यक है, वहीं शहर की जनता जलजमाव एवं गंदगी झेलने को विवश हैं। उन्होंने इसके लिए निगम प्रशासन और स्थानीय विधायक को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया। इस दौरान श्री झा ने वार्ड 32 में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया तथा अपनी तरफ से यथासंभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान शंकर झा ने शहरी सुरक्षा तटबंध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है। इस ओर यदि मेयर एवं विधायक निष्क्रिय हैं तो ऐसे में आम लोगों को आगे आना होगा। यह शहर हमारा है और हमें ही आवाज उठाकर इस शहर को बचाना होगा।

एसडीओ ने की बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा : कुशेश्वरस्थान। अंचल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसडीओ ब्रज किशोर लाल की अध्यक्षता में प्रखंड तथा अंचल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में अंचल प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य की समीक्षा की गयी। प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह ने सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध डीएम को बाढ़ राहत कार्य को चलाने में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया था तथा राहत कार्य चलाने की जिम्मेदारी बीडीओ रत्नेश कुमार को देने की मांग की थी। इसके आलोक में एसडीओ श्री लाल ने सीओ द्वारा अब तक चलाये गये राहत कार्यों की बारीकी से जांच की। उन्होंने रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें