नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म
लहेरियासराय। संवाद सूत्र सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये...

लहेरियासराय। संवाद सूत्र
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीया लड़की के साथ बगल के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि 25 जनवरी को उनकी लड़की अपने घर के बगल में खेल रही थी। इसी बीच उनके पड़ोस के रहने वाले विजय ठाकुर ने उनकी पुत्री को कहा कि एक गुटका दुकान से ला दो। इस पर उनकी पुत्री गुटका लाकर देने गई तो आरोपी उनकी लड़की को लेकर मवेशी के बथान में चला गया। उसके बाद उनकी लड़की का मुंह बंद कर दुष्कर्म करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उनकी लड़की को 10 रुपये देकर छोड़ दिया। उनकी बच्ची चिल्लाती हुई घर आई एवं उन्हें सारी बात बताई। इस पर वह आरोपी से पूछने गई तो वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने बताया कि लोक-लाज के कारण वह उसी दिन थाना को सूचना नहीं दे पाई। किसी तरह साहस कर वह 27 जनवरी को थाना पर पहुंची और आवेदन दिया। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।