ट्रक एवं पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया गया बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल। थाना क्षेत्र के इटवा-शिवनगर से बिजुलिया जाने वाली सड़क पर मंगलवार की रात बिरौल

ट्रक एवं पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया गया बरामद

बिरौल। थाना क्षेत्र के इटवा-शिवनगर से बिजुलिया जाने वाली सड़क पर मंगलवार की रात बिरौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक खेत से ट्रक और पिकअप को पकड़कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान सभी चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना की टीम से सूचना मिली कि बिरौल में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही गस्ती में शामिल सभी अधिकारियों को पटना टीम के साथ भेजा गया। देर रात करीब दो बजे इटवा-शिवनगर से बिजुलिया जाने वाली सड़क के नीचे एक खेत से दोनों वाहनों को पकड़ा गया।

पुलिस दोनों गाड़ियों को थाना लेकर आई और खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि अठारह चक्का ट्रक बी.आर 01 जी.आर 0957 में तहखाना बनाकर शराब छिपाई गई थी। ट्रक में उप्पल एग्रो शक्ति वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद की बोरियों के नीचे तहखाने में विदेशी शराब रखी गई थी। पुलिस ने खाद की बोरियां हटाकर शराब खाली कराई। वहीं दूसरी पिकअप बीआर 33 जी ए 0 328 को भी जब्त कर खाली कराया गया। जिसमें से 639 कार्टून में कुल 1841 बोतल में 5674 .92 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।छापेमारी दल मध्य निषेध पटना की टीम के साथ पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक, पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार, शैलेश कुमार, मुन्नी कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी लगे हुए थे। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के इस बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।