लनामिवि में नए 79 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

Feb 28, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में होली से पहले 79 नए सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। राजनीति विज्ञान में 42 और पर्यावरण विज्ञान में 37 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को 21 दिनों के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कुछ अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र की कमी के कारण रोकथाम की गई है।

लनामिवि में नए 79 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में होली से पूर्व आखिरी कार्यदिवस पर शनिवार को कुल 79 नए असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं। राजनीति विज्ञान विषय में 42 तथा पर्यावरण विज्ञान विषय में 37 नए शिक्षकों के विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापना की अधिसूचना शनिवार को कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने जारी कर दी है। होली के अवसर पर अधिसूचना जारी होने से लंबे समय से पदस्थापन का इंतजार कर रहे बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित इन अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से 21 दिनों के अंदर पदस्थापित संस्थानों में योगदान का निर्देश दिया गया है।

विवि के पीआरओ के अनुसार कुछ सहायक प्राध्यापकों के अनुभव एवं दिव्यांगता आदि प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण तत्काल रोक दिया गया है, लेकिन जब वे अपना वांछित प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करेंगे, तब उनका भी कॉलेज आवंटित कर दिया जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि इन शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित कॉलेज में योगदान के समय प्रथम स्तरीय दंडाधिकारी से निर्गत शपथ पत्र अनिवार्य रूप से प्रधानाचार्य के पास जमा करेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार राजनीति विज्ञान विषय में सामान्य कोटि के 12, ईडब्ल्यूएस कोटि के चार, बीसी तीन, ईबीसी 13, एससी छह, एसटी दो तथा डब्ल्यूबीसी कोटि के दो अभ्यर्थियों की पदस्थापना हुई है। पर्यावरण विज्ञान विषय में सामान्य कोटि के 15, ईडब्ल्यूसी कोटि के चार, बीसी पांच, ईबीसी आठ, एससी चार तथा डब्ल्यूबीसी कोटि के एक अभ्यर्थी पदस्थापित किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।