कुलाधिपति के स्वागत में जुटा विवि

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में 22 अप्रैल को होने वाली 49वीं सीनेट बैठक की तैयारी के लिए कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुलपति ने सभी सदस्यों को कार्यों की प्रगति और बैठक की व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कुलाधिपति के स्वागत में जुटा विवि

राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में आगामी 22 अप्रैल को होने वाली सीनेट की 49वीं बैठक के परिपेक्ष्य में कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीनेट की सफलता को लेकर पूर्व में ही गठित समितियों के समन्वयक व अन्य सदस्यों ने कार्यों की प्रगति के बारे में ब्यौरा दिया। कुलपति ने समिति सदस्यों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। जानकारी देते हुए विवि के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि समीक्षा के क्रम में कुलपति प्रो. पांडेय ने सभी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी कार्य को उत्सुकता से मिशन मोड में किया जाय तो हर कार्य सरल व हर रास्ते सुगम हो जाते हैं।

उत्तरदायित्व से हम सभी को सीनेट की बैठक की व्यवस्था को उत्तम करना है। कुलाधिपति का भी आगमन हो रहा है, इसे भी हम सभी को ध्यान में रखना है। सभी मान्य सदस्यों को भी किसी तरह की परेशानी न हो इसका भरपूर ख्याल रखना होगा।कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि संयोजक अपने स्तर से सहयोगियों का मनोनयन कर उनसे सहयोग ले सकते हैं। मंचीय व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी कुलसचिव ने सुझाव दिया और कार्यक्रम को बेहतर करने का आह्वान किया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवेश द्वार एलएनएमयू की तरफ से, मनोकामना द्वार की तरफ से तथा बाघ मोड़ गेट से कार्यक्रम स्थल तक अतिथि व सदस्य आएंगे। गाड़ी खेल मैदान व परीक्षा भवन के सामने पार्क किया जाएगा। इन तीनों प्रवेश द्वारों पर विवि के अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती रहेगी। कुलपति प्रो. पांडेय के निदेशानुसार प्रतिदिन चार बजे अपराह्न सभी समितियों के संयोजक किये गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बताएंगे। समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारी, समिति संयोजक व सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।