मंगल महोत्सव की मनाई जाएगी रजत जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

शक्तिधाम सेवा समिति, दरभंगा द्वारा 25 वर्षों से निरंतर मंगल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रजत जयंती समारोह 23 से 25 अप्रैल तक होगा। पहले दिन 350 महिलाएं नगर भ्रमण करेंगी, जबकि दूसरे दिन सुंदरकांड का पाठ होगा। अंत में श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ नृत्य नाटिका के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

मंगल महोत्सव की मनाई जाएगी रजत जयंती

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शक्तिधाम सेवा समिति, दरभंगा की ओर से विगत 25 वर्षों से निरंतर सालाना मंगल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष इस महोत्सव का रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस सिलसिले में की जा रही तैयारियों और उत्सव की जानकारी संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार बगड़िया ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाला मंगल महोत्सव शक्तिधाम महिला मंडल द्वारा शुरू किए गए मंगल महोत्सव की 25वीं कड़ी है। 23 से 25 अप्रैल तक ये सभी आयोजन शक्तिधाम मंदिर नाका चार में होंगे। पहले दिन श्री राणी सती मंदिर, गांधी चौक से नारायणी सेवा की बालिकाओं के नेतृत्व में 350 महिलाएं सुबह सात बजे दादी जी के मंगल कलश को लेकर नगर भ्रमण करते हुए शक्तिधाम मंदिर पहुंचेंगी।

इसके बाद शाम छह बजे से नागपुर के आमंत्रित कलाकार उज्ज्वल खाकोलिया ‘भक्ति में शक्ति’ अंतर्गत भक्त सुदामा, मीराबाई, करमा बाई एवं भक्त रसखान के चरित्र का नृत्य नाटिका से मंचन करेंगे।दूसरे दिन 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उज्ज्वल खाकोलिया सुंदरकांड का पाठ करेंगे। शाम सात बजे से कोलकाता के विजय सोनी व निहाल ठाकरान भजन गाएंगे। 25 को श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ का वाराणसी की पायल अग्रवाल नृत्य नाटिका के साथ गुणगान करेंगी। इसके लिए कोलकाता से कृष्णा माली की टीम मंदिर को सजाने में लगी हुई है। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पवन कुमार बगड़िया के साथ प्रधान सचिव विवेक कुमार बजाज, उपाध्यक्ष रुक्मानंद अग्रवाल, नंदकिशोर ढांढ़णिया, संतोष कुमार दारुका, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, संयोजक संदीप दारूका, लक्ष्मण पंसारी, रूपेश सरावगी, दिनेश दारूका, सुबोध सरावगी, सुमित अग्रवाल, अनुप गोयल आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।