22nd Death Anniversary of Dr Nagendra Jha Celebrated at Darbhanga Women s College महिला शिक्षा को बढ़ावा के थे पक्षधर, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga News22nd Death Anniversary of Dr Nagendra Jha Celebrated at Darbhanga Women s College

महिला शिक्षा को बढ़ावा के थे पक्षधर

दरभंगा में नागेन्द्र झा महिला कॉलेज में संस्थापक डॉ. नागेंद्र झा की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद किया गया और कॉलेज की स्थापना को महिला शिक्षा में मील का पत्थर बताया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 24 Dec 2024 01:31 AM
share Share
Follow Us on
महिला शिक्षा को बढ़ावा के थे पक्षधर

दरभंगा। नागेन्द्र झा महिला कॉलेज में संस्थापक डॉ. नागेंद्र झा की 22वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि कुमार राय की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर कैंपस स्थित डॉ. झा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक, कर्मी व छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. सरबत जहां फातमा ने कहा कि राजनीति में नागेंद्र बाबू जैसा व्यक्तित्व विरले ही होते हैं। वे सतत क्षेत्र एवं राज्य के विकास में तत्पर रहते थे। कांग्रेस नेत्री विनीता भगत एवं सुनंदा रक्षित ने नागेन्द्र बाबू को कद्दावर राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि आज के राजनीतिज्ञों के लिए वे आदर्श हैं। उपमहापौर नाजिया हसन ने मिथिलांचल के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए महिला कॉलेज की स्थापना को महिला शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। प्रधानाचार्य डॉ. राय ने कहा कि नागेंद्र बाबू युग द्रष्टा थे। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में अपने मंत्रित्व काल में बालिका परियोजना उच्च विद्यालयों की स्थापना की, जिससे बिहार एवं आज के झारखंड राज्य में नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी।

संचालन करते हुए डॉ. महादेव झा ने कॉलेज की स्थापना एवं विकास में नागेंद्र बाबू के योगदान पर वृहत रूप से प्रकाश डाला। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना झा ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना होने से इस क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बल मिला। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके कनिष्ठ पुत्र डॉ. संजय कुमार झा, प्रो. अपर्णा झा, प्रो. सविता राय,प्रो. अर्चना चौधरी, प्रो. नीलम झा, विनीता कुमारी, प्रो. कुमकुम कुमारी, प्रो. अशोक कुमार मिश्रा, प्रो. नारायणजी झा, सुधीर कुमार मिश्रा, परवेज अहमद खां, संजीव कुमार, अरुण कुमार झा, राजेश कुमार, भगवान कुमार सहित कई शिक्षाविद व छात्राएं शामिल थे।

पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दरभंगा। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. डॉ. नागेंद्र झा की 22वीं पुण्यतिथि सोमवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे स्व. नागेंद्र झा के चित्र पर फुल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि स्व. डां. नागेन्द्र झा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ज्योत जलाई उसी पथ पर आज पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है, कहा कि मिथिला के विकास में भी जो उन्होंने अपना योगदान किया है, वह अविस्मरणीय है। मौके पर, पूर्व मेयर अजय जालान, पं. रामनारायण झा, डॉ. सरवत जहाँ फातिमा, रीता सिंह, नाज़िया हसन, पूनम झा, रीता मिश्रा, मिथिलेश चौधरी, मो. असलम, रेयाज अली खां, जीवन झा, परमानंद झा, रामपुकार चौधरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।