
Darbhanga chunav District Result: दरभंगा की 10 में से 10 सीटें NDA ने जीतीं, महागठबंधन का सफाया
Darbhanga District Seats Overall Results: दरभंगा जिले की दरभंगा, अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, हायाघाट, केवटी, जाले, गौराबौराम, कुशेश्वरस्थान (SC) और दरभंगा ग्रामीण सभी 10 सीटें एनडीए ने जीत ली है। जिले से महागठबंधन का सफाया हो गया है।
Darbhanga Chunav District Seats Overall Result: दरभंगा जिले दरभंगा, अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, हायाघाट, केवटी, जाले, गौराबौराम, कुशेश्वरस्थान और दरभंगा ग्रामीण सभी दस विधानसभा सीटें एनडीए ने जीत ली हैं। महागठबंधन का जिले से सफाया हो गया है। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में भी दरभंगा ज़िले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का दबदबा रहा था। जिले की 10 में से 9 सीटों पर NDA को जीत मिली, जबकि महागठबंधन को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। यह एक सीट भी एनडीए ने राजद से छीन ली।

दरभंगा विधानसभा सीट बीजेपी के संजय सरावगी 24593 वोटों से वीआईपी के उमेश सहनी को हराया।सरावगी को 97453 और उमेश को 72860 वोट मिले।
केवटी विधानसभा सीट पर बीजेपी के मुरारी मोहन झा ने 7305 वोटों से राजद के फराज फातमी को हराया। मुरारी को 89123 और फराज को 81818 वोट मिले।
हायाघाट विधानसभा सीट में बीजेपी रामचंद्र प्रसाद ने सीपीएम के श्याम भारती को 11839 वोटों से हराया। रामचंद्र प्रसाद को 77222 और श्याम भारती को 65383 वोट मिले।
जाले विधानसभा सीट पर बीजेपी के जीवेश मिश्र ने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा को 21862 वोटों से हराया। जीवेश को 100496 और ऋषि को 78634 वोट मिले।
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट जदयू के राजेश कुमार मंडल ने राजद के ललित यादव को 18392 वोटों से हराया। राजेश कुमार को 80624 और ललित को 62232 वोट मिले।
कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट में जदयू के अतिरेक कुमार ने निर्दल गणेश भारती को 36441 वोटों से हराया। अतिरेक को 85685 वोट और गणेश को 49244 वोट मिले।
बेनीपुर विधानसभा सीट में जदयू के विनय कुमार चौधरी ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी 13603 वोटों से हराया। विनय कुमार चौधरी को 84207 और मिथिलेश को 70604 वोट मिले।
अलीनगर विधानसभा सीट में भाजपा की मैथिली ठाकुर ने राजद के विनोद मिश्रा को 11730 वोटों से हराया। मैथिली को 84915 और विनोद को 73185 वोट मिले।
गौड़ाबौराम विधानसभा सीट में बीजेपी के सुजीत कुमार सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 5669 वोटों से हराया। सुजीत को 77682 और अफजल अली को 72013 वोट मिले।
बहादुुरपुर विधानसभा सीट में जदयू के मदन सहनी ने राजद के भोला यादव को 12011 वोटों से हराया। मदन सहनी को 96300 और भोला यादव को 84289 वोट मिले।
शाम 5.57- अलीनगर सीट से भाजपा की मैथिली ठाकुर 11730 वोटों से जीतीं। उन्होंने राजद के विनोद मिश्रा को हराया। मैथिली ठाकुर को 84915 और विनोद मिश्रा को 73185 वोट मिले।
शाम 5.30-दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 24593 वोटों से जीते
सुबह 10.30-कुशेश्वरस्थान- अतिरेक कुमार, जदयू- 3103, केवटी- डॉ. मुरारी मोहन झा, भाजपा- 21166, अलीनगर- मैथिली ठाकुर, भाजपा-11082, गौड़ाबौराम- सुजीत कुमार, भाजपा-7537 वोट से आगे।
सुबह 10.20-जाले- जीवेश कुमार, भाजपा-12586, बहादुरपुर- मदन सहनी, जदयू-10278 वोट से आगे।
दरभंगा ग्रामीण- ललित यादव, राजद-3459
सुबह 10.00-बेनीपुर- विनय चौधरी, जदयू-6896, दरभंगा- संजय सरावगी, भाजपा-4648, हायाघाट- श्याम भारती, सीपीआई (एम)-11659 वोट से आगे
सुबह 9.20-कुशेश्वरस्थान में अतिरेक कुमार जदयू, केवटी में डॉ. मुरारी मोहन झा भाजपा, दरभंगा ग्रामीण- ललित यादव, राजद आगे।
सुबह 9.10-अलीनगर में मैथिली ठाकुर भाजपा, गौड़ाबौराम सुजीत कुमार भाजपा, जाले में जीवेश कुमार भाजपा, बहादुरपुर में भोला यादव राजद आगे।
सुबह 9.00-बेनीपुर- विनय चौधरी, जदयू, दरभंगा- संजय सरावगी, भाजपा, हायाघाट- श्याम भारती, सीपीआई (एम) आगे।
सुबह 8.45- अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे
सुबह 8.45- जाले से जीवेश मिश्रा
सुबह 8.30 बजे- पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ईवीएम भी खुलना शुरू।
सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 6 सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) को 2 सीट मिली थीं। बीजेपी के प्रमुख विजेता थे: मुख्यालय दरभंगा सीट से संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा (केवटी), जीवेश कुमार (जाले), गौरा बौरम से स्वर्ण सिंह, बेनीपुर से बिनय कुमार चौधरी और हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद जीते थे। NDA की सहयोगी जनता दल-यू (JDU) से मदन सहनी ने बहादुरपुर सीट अमन भूषण हजारी ने कुसेश्वर अस्थान जीती थी। महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने और वीआईपी ने एक-एक सीटी जीती। अलीनगर सीट वीआईपी के मिश्री लाल यादव और दरभंगा ग्रामीण सीट राजद के ललित कुमार यादव के हाथ लगी थी।
ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14+1 टेबल की व्यवस्था की गई है। 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती और एक टेबल सहायक निर्वाची पदाधिकारी संचालित करने के लिए लगाया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक हैं। हर टेबल पर भी उम्मीदवारों गणना अभिकर्ता (काउंटिंग एजेंट) नियुक्त किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग टेबल लगा है। इस पर भी उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता नियुक्त हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कम बूथ हैं, वहां न्यूनतम 25 राउंड और जिन क्षेत्रों में अधिक बूथ हैं, वहां 30 या अधिक राउंड गिनती हो सकती है।

लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं।
और पढ़ें

