Hindi NewsBihar NewsDanapur Bengaluru Express splits in two parts in Bihar engine overtakes passenger for several kilometre passengers panic
बिहार में दो हिस्सों में बंटी दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, कई किमी आगे निकला इंजन; यात्रियों में अफरातफरी

बिहार में दो हिस्सों में बंटी दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, कई किमी आगे निकला इंजन; यात्रियों में अफरातफरी

संक्षेप:

घटना आरा जंक्शन से आगे कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास हुई। दानापुर से चलकर बेंगलुरु जा रही इस ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही यात्रियों में भारी अफरा-तफरी मच गई। इंजन और कुछ डिब्बे आगे निकल गए, जबकि बाकी ट्रेन पीछे ही छूट गई।

Nov 30, 2025 10:46 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, आरा
share Share
Follow Us on

बिहर में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जब दानापुर रेल मंडल के आरा-डीडीयू रेल खंड पर शनिवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली स्पेशल ट्रेन 03241 बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना आरा रेलवे स्टेशन के आगे कारीसाथ स्टेशन के पास शनिवार देर शाम को हुई। बेंगलुरु एक्सप्रेस जैसे ही आरा स्टेशन से बक्सर की ओर बढ़ी तो अचानक यात्रियों ने एक जोरदार झटका महसूस किया। देखते ही देखते ट्रेन दो अलग-अलग टुकड़ों में बंट चुकी थी। इंजन और कई डिब्बे आगे निकल गए, जबकि बाकी कोच ट्रैक पर ही रुक गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे सूत्रों के अनुसार कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो भागों में अलग हुई। यह घटना इतनी अचानक हुई कि बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका थी, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। इंजन का हिस्सा कुछ किलोमीटर आगे निकल गया था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वापस लाया गया और पिछले डिब्बों से फिर से जोड़ा गया।

इस दौरान अप लाइन पर परिचालन घंटों तक बाधित रहा। पटना-डीडीयू रेल खंड पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, कारीसाथ स्टेशन के स्टेशन मास्टर योगेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी जान माल की क्षति नहीं हुई है। दो घंटे ट्रेन खड़ी रही। जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को बुलाकर परिचालन बहाल किया गया। इधर,लूप लाइन से अन्य ट्रेन परिचालित हुई।

दानापुर से बेंगलुरु जा रही थी ट्रेन

03241 स्पेशल ट्रेन आरा स्टेशन से खुलकर बक्सर की ओर अपनी पूरी रफ्तार में जा रही थी। तब ही, कारीसाथ स्टेशन के पास अचानक ट्रेन के डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने के कारण यह दो हिस्सों में बंट गई। इंजन और अगला हिस्सा काफी दूर तक आगे निकल गया, जबकि पीछे के डिब्बे ट्रैक पर ही रुक गए। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों की सांसें थम गईं।

आरा से ट्रेन के खुलते ही हो गई घटना

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से पटना-डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) रेल खंड की अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रहा। अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद इंजन को वापस लाकर पिछले हिस्सों से जोड़ा गया। परिचालन बाधित रहने के बाद रूट को सामान्य किया जा सका।

आखिर कैसे हुई घटना?

रेलवे ने घटनास्थल पर तुरंत मरम्मत शुरू की और घंटों की मेहनत के बाद ट्रैफिक सामान्य किया गया। फिलहाल टीम यह जांच कर रही है कि कपलिंग आखिर क्यों टूटी और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई। बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सवाल कई खड़े हो गए है। बता दें कि दानापुर से ही यह ट्रेन खुली थी। अभी 45 किमी दूर ही गई थी कि यह घटना हुई।