Hindi NewsBihar NewsDalits not be suppressed revolution Congress President Rajesh Ram tweet during election
दलित दबेगा नहीं, अब इंकलाब होगा; बीच चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के ट्वीट से सियासी पारा हाई

दलित दबेगा नहीं, अब इंकलाब होगा; बीच चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के ट्वीट से सियासी पारा हाई

संक्षेप:

Bihar Chunav: कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया पर बड़ा ट्वीट कर दिया है। कहा है कि अब दलित दबेगा नहीं, इंकलाब होगा।

Sat, 18 Oct 2025 12:06 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के महागठबंधन में सिर फुटव्वल चरम पर है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की तारीख समाप्त होने के बाद भी सीटों का समीकरण फाइलन नहीं हो सका पर घटक दलों के उम्मीदवारों का नामांकन हो रहा है। अबतक 11 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ट्वीट करके बड़ा मैसेज दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का सोशल मीडिया पोस्ट महागठबंधन की आंतरिक स्थिति की ओर इशारा करता दिख रहा है। पहले से महागठबंधन पर हमलावर एनडीए नेताओं को एक नया मौका मिल गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजेश राम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, "दलित दबेगा नहीं- झुकेगा नहीं, अब इंकलाब होगा। जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय कांग्रेस।" राजेश राम के ट्वीट से बिहार का सियासी तापमान बढ़ गया है। चर्चा शुरू हो गई है कि महागठबंधन किस ओर जा रहा है। कांग्रेस की ओर से 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया गया है जिसमें राजेश राम को कुटुंबा विधानसभा सीट से उतारने की बात कही गई है। आरजेडी ने भी 48 प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है।

ये भी पढ़ें:राजद-कांग्रेस में तकरार, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ ही तेजस्वी ने दे दिया कैंडिडेट?

पिछले दिनों राजेश काम जब अपने विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा गए थे तो उनका विरोध किया गया । कथित तौर पर राजद के कार्यकर्ताओं ने राजेश राम मुर्दाबाद और राजेश राम वापस जाओ के नारे लगे। राजद कुटुंबा से अपना उम्मीदवार देने की तैयारी में है। सुरेश पासवान को कुटुंबा सीट से टिकट देने का चर्चा है। सुरेश पासवान 20 अक्टूबर को लालटेन सिंबल पर कुटुंबा से नॉमिनेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राजेश राम भी मैदान में डटे हैं। ऐसे में कुटुंबा में दोस्ताना संघर्ष देखने को मिल सकता है। हालांकि सहयोगी दल के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कैंडिडेट देने की बात किसी को पच नहीं रही है।

ये भी पढ़ें:राहुल-प्रियंका बिहार में करेंगे तूफानी दौरा,कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।