Hindi NewsBihar NewsCyber fraud on the name of updation of electric meter criminals use whatsapp
बिजली मीटर अपेडट करा लें, साइबर ठगों का नया खेल; WhatsApp पर एप्लीकेशन भेज ठगी

बिजली मीटर अपेडट करा लें, साइबर ठगों का नया खेल; WhatsApp पर एप्लीकेशन भेज ठगी

संक्षेप:

व्हाट्सएप नंबर पर मीटर अपडेट नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन आया। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड व इंस्टॉल करने पर उनसे कंज्यूमर आईडी मांगा तथा 100 रुपए का रिचार्ज कराया। रिचार्ज कराने के बाद फोन कट गया। इसके बाद साइबर फ्रॉडों ने उसके खाते से 7 बार में 2,91,845 रुपए की अवैध निकासी कर ली।

Feb 11, 2026 12:39 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार में साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके से लोगों की गाढी कमाई उड़ा रहे हैं। अब मोतिहारी में साइबर फ्रॉडों ने बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर 2.91 लाख रुपए की ठगी कर ली है। मामले में ढाका थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी शकील अहमद के बयान पर साइबर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। साइबर ठगी के पीड़ित ने कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खूद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। अज्ञात शख्स ने कहा कि बिजली मीटर अपडेट नहीं है। अगर बिजली मीटर अपडेट नहीं कराया तो आपकी बिजली काट दी जाएगी।

इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर मीटर अपडेट नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन आया। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड व इंस्टॉल करने पर उनसे कंज्यूमर आईडी मांगा तथा 100 रुपए का रिचार्ज कराया। रिचार्ज कराने के बाद फोन कट गया। इसके बाद साइबर फ्रॉडों ने उसके खाते से 7 बार में 2,91,845 रुपए की अवैध निकासी कर ली। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

साइबर अपराधियों ने उड़ाये 97 हजार

इधर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी के गाड़ी के एक चालक का मोबाइल हैक का साइबर अपराधिओं ने खाता से 97 हजार रुपये निकाल लिए है। पीड़ित चालक पहाड़पुर थाना के सटाहा मंगुराहा के रहने वाले कृष्ण कुमार हैं। जो रघुनाथपुर वार्ड 28 में आवास बनाकर सपरिवार रहते है। वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गाड़ी का चालक है। उन्होंने बताया की उनका खाता मोतिहारी केनारा बैंक में है। उनके मोबाइल को अपराधियों ने हैक कर खाता से 97 हजार रुपया ट्रांसफर कर लिया।

ज़ब मोबाइल पर मैसेज आया तो मालूम हुआ की तीन चार बार कर उनके खाता से राशि ट्रांसफर कर ली गयी है। मामले मे उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बता दें कि बिहार में साइबर अपराध एक बड़ी समस्या है। बिहार पुलिस की साइबर सेल लगातार इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटा है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;