बगहा चीनी मिल पर साइबर अटैक, गोपनीय डाटा पर असर; करोड़ों रुपये का नुकसान

हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, बगहा, पश्चिम चंपारण
Follow us on Google News
share

बगहा मिल के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के महाप्रबंधक त्रिपुरारी कुमार ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बगहा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तकनीकी शाखा और साइबर विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं।

Cyber attack bagha sugar mill
बगहा में चीनी मिल पर साइबर अटैक हुआ है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित तिरुपति शुगर्स मिल पर साइबर हमला होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने मिल के मुख्य सर्वर और एसएपी डिजिटल सिस्टम को हैक कर लिया। इससे मिल का महत्वपूर्ण और गोपनीय डाटा प्रभावित हुआ है। सर्वर के क्षतिग्रस्त होने के कारण चीनी की बिक्री, बिलिंग, स्टॉक प्रबंधन व डिस्पैच के काम ठप हो गए हैं। मिल प्रबंधन ने साइबर हमले से 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है।

मिल के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के महाप्रबंधक त्रिपुरारी कुमार ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बगहा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तकनीकी शाखा और साइबर विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। आवेदन के अनुसार, 18 से 20 अगस्त के बीच मिल के सिस्टम को हैक किया गया। इससे वित्तीय लेखा-जोखा के साथ गन्ना किसानों के भुगतान से संबंधित डाटा भी प्रभावित हुआ है।

पुलिस जांच कर रही है कि हमले में किस तरह के तकनीक का इस्तेमाल किया गया और कितने डाटा तक हैकरों की पहुंच हुई। मिल प्रबंधन के अनुसार, शुरुआती तौर पर रैनसमवेयर हमला प्रतीत हो रहा है। डाटा के बदले हैकरों द्वारा रकम मांगने की चर्चा भी है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई।

तिरुपति शुगर्स मिल के महाप्रबंधन (केन), बीएन त्रिपाठी ने कहा कि सॉफ्टवेयर के हैक होने से मिल को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हैकिंग के कारणमहत्वपूर्ण डाटा के नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। डाटा वापस नहीं लौटने पर मिल को भारी क्षति हो सकती है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबगहा चीनी मिल पर साइबर अटैक, गोपनीय डाटा पर असर; करोड़ों रुपये का नुकसान