बिहार में लूटपाट करने आए बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़े, जमकर पिटाई; एक की मौत

Jan 26, 2026 10:39 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, फारबिसगंज, अररिया
share

ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों की फायरिंग से वार्ड-3 रमै निवासी नासिर का 12 वर्षीय बेटा अलिफ उर्फ गुल्लू घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने मौके पर पहुंच जानकारी ली।

बिहार में लूटपाट करने आए बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़े, जमकर पिटाई; एक की मौत

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में शनिवार की देर रात लूटपाट करने पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाश ग्रामीणों के साहस के कारण अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, ग्रामीणों की पिटाई से बचने के लिए रात के अंधेरे में भागते समय एक बदमाश की सुरहा नदी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। उसकी पहचान की कोशिश जारी है। वहीं तीन अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए गांव से भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों की फायरिंग से वार्ड-3 रमै निवासी नासिर का 12 वर्षीय बेटा अलिफ उर्फ गुल्लू घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने मौके पर पहुंच जानकारी ली।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। पकड़ा गया बदमाश नरपतगंज के मधुरा निवासी मोहम्मद अताउर रहमान का पुत्र शाहिद है। थानाध्यक्ष के मुताबिक ग्रामीणों की पिटाई से उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। नदी से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसडीपीओ, मुकेश कुमार साहा ने कहा कि लूटपाट के दौरान एक बदमाश को पकड़कर बंधक बनाया गया। दूसरे की नदी में डूबने से मौत हो गई। फायरिंग की भी बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें