क्रिकेटर आकाशदीप की नई पारी, बनारस में अक्षिता संग लेंगे 7 फेरे; खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को न्योता दिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में अक्षिता के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। उन्होंने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को शादी का निमंत्रण दिया है।

क्रिकेटर आकाशदीप की नई पारी, बनारस में अक्षिता संग लेंगे 7 फेरे; खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को न्योता दिया

Cricketer Akashdeep New Innings: बिहार के सासाराम के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में अक्षिता के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। तिलक इसी महीने 21 जून को है। सासाराम के बद्दी निशान नगर में तिलक की रस्म अदा की जाएगी। वहीं 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी है। क्रिकेटर ने राज्य के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को भी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

रोहतास जिले के सासाराम से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले आकाशदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। वह अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपनी प्रभावी गेंदबाजी से टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी होने वाली जीवनसंगिनी अक्षिता भी रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन प्रखंड स्थित मानिकपुर गांव की निवासी हैं।

शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आकाशदीप ने बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। श्रेयसी सिंह ने उन्हें आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आकाशदीप की शादी की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों, खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। बिहार के एक छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धियों पर प्रदेश को गर्व है। अब उनके जीवन के इस नए अध्याय को लेकर भी लोग उत्सुक हैं और उन्हें सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आकाश दीप बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में क्रिकट टीम में खेलते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व किया है। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। आकाश दीप का जन्म 15 दिसंबर 1996 को हुआ था। उनके पिता शिक्षक थे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।