CPI List: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले सीपीआई के 6 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, किसे कहां से उतारा

CPI List: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले सीपीआई के 6 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, किसे कहां से उतारा

संक्षेप:

CPI Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीपीआई ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Oct 14, 2025 10:29 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

CPI Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच वाम दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने अपने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सीपीआई, बिहार में महागठबंधन का एक महत्वपूर्ण घटक है। इस बार भी पार्टी ने आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और अन्य वाम दलों के साथ मिलकर तालमेल बनाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

CPI के 6 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट

तेघड़ा से रामरतन सिंह

बखरी (सु) से सूर्यकान्त पासवान

बछवाड़ा से अवधेश कुमार राय

बांका से संजय कुमार

हरलाखी से राकेश कुमार पाण्डेय

झंझारपुर से राम नारायण यादव

पार्टी ने इन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देने का निर्णय लिया है। पार्टी दूसरी सूची में गोह, करगहर, बेलदौर, बिहारशरीफ, राजापाकर (सु) केसरिया, चनपटिया तथा बिक्रम सीटों पर इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) की सहमति मिलते ही प्रत्याशी घोषित करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
महागठबंधन में सस्पेंस के बीच माले ने 18, CPI ने 6 कैडिंडेट की लिस्ट जारी की
दरौली विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार; खुद हैरान रह गए माले MLA
मांझी की HAM की लिस्ट जारी, 6 कैंडिडेट के नामों का ऐलान

इससे पहले महागठबंधन की सहयोगी सीपीआई-माले ने भी 18 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 6 प्रत्याशियों ने आज नामांकन भी कर दिया है। आपको बता दें अभी तक महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सस्पेंस जारी है।