बिहार में चचेरे भाई ने तीन दोस्तों संग मिल बहन से किया गैंगरेप, प्रेमी को खूब पीटा

Apr 14, 2026 09:02 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share

सामूहिक दुष्कर्म की बदहवास पीड़िता ने देर रात घर लौटने पर अपनी वृद्ध दादी को पूरी घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह परिजनों ने आमस थाने में मामला दर्ज कराया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित छापेमारी की गई।

बिहार में चचेरे भाई ने तीन दोस्तों संग मिल बहन से किया गैंगरेप, प्रेमी को खूब पीटा

बिहार के गया जी जिले केआमस थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। रविवार की देर रात एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें पीड़िता का चचेरा भाई भी शामिल है। सोमवार सुबह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात गांव में भोज के दौरान नाबालिग बधार में कथित प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी गुरुआ क्षेत्र का है और वहां टेंट संचालन का कार्य करने आया था। इसी बीच, पीड़िता का चचेरा भाई तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहले प्रेमी की बेरहमी से पिटाई की और फिर एक-एक कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का दावा है कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे दबोच लिया।

सामूहिक दुष्कर्म की बदहवास पीड़िता ने देर रात घर लौटने पर अपनी वृद्ध दादी को पूरी घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह परिजनों ने आमस थाने में मामला दर्ज कराया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस ने गांव के ही सनोज, अनुज, शिशुपाल और साजन को गिरफ्तार कर लिया है। साजन पीड़िता का चचेरा भाई बताया जाता है। पकड़े गए आरोपियों में से एक तीन बच्चों का पिता भी है।

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, घटना के समय मौजूद लड़की का प्रेमी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के लिए अस्पताल भेजा गया है। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के माथे पर कलंक हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कठोरतम दंड देने की अपील की है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।