Hindi NewsBihar Newscouple buy six year girl in 20 thousand and harassed her muzaffarpur
20 हजार में छह साल की बच्ची खरीदी, कपल ने खूब प्रताड़ित किया; बिहार में खौफनाक कांड

20 हजार में छह साल की बच्ची खरीदी, कपल ने खूब प्रताड़ित किया; बिहार में खौफनाक कांड

संक्षेप:

बच्ची के पिता नहीं है और मां तीन बच्चों को छोड़कर यूपी में किसी से शादी कर ली है। तीनों बच्चे भरथीपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर रह रहे थे। इसमें से एक बच्ची को भरथीपुर चौक पर चाय दुकान चलाने वाली महिला के माध्यम से 20 हजार रुपये मझौलिया के आरोपित ने खरीद लिया था।

Jan 11, 2026 08:22 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया में दंपती के घर से छह साल की बच्ची को सकरा पुलिस ने मुक्त कराया है। आरोप है कि बच्ची को 20 हजार में बेचा गया था। बताया जाता है कि बच्ची को खरीदने वाले दंपती उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भरथीपुर में चाय दुकान चलाने वाली पड़ोस की एक महिला के माध्यम से दंपती ने बच्ची को नवंबर 2025 में खरीदा था। दो दिन पहले बच्ची प्रताड़ना से तंग होकर पूर्व मुखिया रामप्रीत कुशवाहा के घर भाग आई थी। इसके बाद फिर से उसे दंपती अपने घर ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार की शाम में फिर से बच्ची के रोने की आवाज पर किसी ने सकरा पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बच्ची को बरामद कर देर शाम में मुजफ्फरपुर स्थित सीडब्ल्यूसी में लाया, जहां से बच्ची को चाइल्ड होम में रखवाने की कवायद की कई। हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से सकरा थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। बताया गया कि बच्ची के पिता नहीं है और मां तीन बच्चों को छोड़कर यूपी में किसी से शादी कर ली है। तीनों बच्चे सकरा थाना के भरथीपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर रह रहे थे।

ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोल्ड डे की चेतावनी,कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

इसमें से एक बच्ची को भरथीपुर चौक पर चाय दुकान चलाने वाली महिला के माध्यम से 20 हजार रुपये में मझौलिया के आरोपित ने खरीद लिया था। पूर्व मुखिया ने बताया कि गोद लेने के बहाने 20 हजार रुपये में खरीदी गई बच्ची जब रोते हुए उसके पास आई थी तो उसने दंपती पर मारपीट का आरोप लगाया था, तब गांव के कुछ लोगों ने दंपती को डांट फटकार कर बच्ची को उसे सौंप दिया था, फिर से बच्ची शनिवार को रोते हुए घर से निकली और रेलवे लाइन की ओर जाने लगी। इसके बाद लोग उसे पकड़कर मेरे पास ले आए। जहां से दंपती उसे ले गए, लेकिन शाम में पुलिस आ गई और उसे मुक्त कराकर ले गई है। सकरा थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीडब्ल्यूसी के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार से 5 नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेंगी, PM मोदी करेंगे रवाना; कहां-कहां ठहराव
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।