Hindi NewsBihar Newscountry first Vande Bharat sleeper train run between Howrah Kamakhya PM Modi flagg off
हावड़ा–कामाख्या के बीच दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

हावड़ा–कामाख्या के बीच दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

संक्षेप:

इस अत्याधुनिक वातानुकूलित स्लीपर ट्रेन से हावड़ा –कामाख्या मार्ग पर यात्रा समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा, जिससे धार्मिक और पर्यटन यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

Jan 17, 2026 10:19 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, कटिहार, एक संवाददाता
share Share
Follow Us on

रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुवाहाटी (कामाख्या) और हावड़ा के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। यहां मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अत्याधुनिक वातानुकूलित स्लीपर ट्रेन से हावड़ा –कामाख्या मार्ग पर यात्रा समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा, जिससे धार्मिक और पर्यटन यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री मालदा में आयोजित जनसभा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और विकास को गति देना है।

ये भी पढ़ें:बिहार में वंदे भारत पर फिर पत्थर चले, शीशा टूटा; 3 दिनों में दूसरी घटना

रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुवाहाटी (कामाख्या) और हावड़ा के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। यहां मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।

इस अत्याधुनिक वातानुकूलित स्लीपर ट्रेन से हावड़ा –कामाख्या मार्ग पर यात्रा समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा, जिससे धार्मिक और पर्यटन यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री मालदा में आयोजित जनसभा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और विकास को गति देना है।

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में बालुरघाट–हिली नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में आधुनिक माल ढुलाई रखरखाव सुविधा, सिलीगुड़ी लोको शेड के उन्नयन और जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेन रखरखाव सुविधाओं के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे। इससे उत्तर बंगाल में यात्री और माल परिवहन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इसके अलावा न्यू कुचबिहार–बामनहाट और न्यू कुचबिहार–बक्सिरहाट रेलखंड के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों-न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोविल, न्यूजलपाईगुड़ी तिरुच्चिराप्पल्लि, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-पनवेल-को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

18 जनवरी को प्रधानमंत्री गुवाहाटी (कामाख्या)–रोहतक और डिब्रूगढ़–लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। साथ ही हुगली जिले के सिंगूर में करीब 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इन सभी परियोजनाओं से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र विकास के नए इंजन के रूप में उभरेगा।

ये भी पढ़ें:बिहार के इन शहरों से होकर चलेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, आया शेड्यूल
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।