प्रशांत किशोर पर जवाबी हमला: अशोक चौधरी ने नोटिस भेजा, संजय जायसवाल ने कर दिया केस

Sep 23, 2025 09:16 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया/पटना
share

प्रशांत किशोर द्वारा एनडीए के आरोपों पर जवाबी हमले शुरू हो गए हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने पीके को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। वहीं, संजय जायवाल ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया है।

प्रशांत किशोर पर जवाबी हमला: अशोक चौधरी ने नोटिस भेजा, संजय जायसवाल ने कर दिया केस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के नेताओं पर आरोपों की बौछार करने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर सत्ताधारी नेताओं ने अब पलटवार करना शुरू कर दिया है। पश्चिम चंपारण से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद संजय जायसवाल ने पीके पर बेतिया कोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया है। वहीं, नीतीश सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी ने भी प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।

बेतिया के सीनियर वकील राजन कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को कहा कि सीजेएम के इंचार्ज कोर्ट में एसीजेएम प्रथम प्रतीक आनंद द्विवेदी के समक्ष सासंद संजय जायसवाल की ओर से परिवाद दायर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि प्रशांत किशोर ने बेतिया में 27 अगस्त को संजय जायसवाल को टटपुंजिया नेता कहा था। पीके ने यह भी आरोप लगाया था कि अपने पेट्रोल पंप के चलते भाजपा सांसद ने फ्लाईओवर नहीं बनने दिया। जब वह बना तो उसका अलाइनमेंट बदल दिया गया।

परिवाद में कहा गया कि प्रशांत किशोर के इस बयान से भाजपा सांसद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची हैं। जायसवाल ने पीके के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। साथ ही कहा कि इस मामले में उनकी ओर से पीके को 1 सितंबर को कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने अपने बयान से इनकार नहीं किया है। बल्कि स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल किए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह दावा किया था।

अशोक चौधरी ने भेजा 100 करोड़ का नोटिस

वहीं, एनडीए के एक और नेता मंत्री अशोक चौधरी ने भी प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। पीके ने बीते शनिवार को आरोप लगाया था कि चौधरी ने 2 साल में अवैध रूप से 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा कर ली। मंत्री ने इन आरोपों को गलत करार देते हुए प्रशांत किशोर से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। साथ ही ऐसा न करने पर मानहानि का मुकदमे की चेतावनी दी है।

(बेतिया से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट के साथ)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।