रग्बी के बाद ड्रैगन बोट में खेला? मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना में गड़बड़झाला, जांच के आदेश

Follow us on Google News
share

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने ड्रैगन बोट खेल से नियुक्ति पाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के आवेदन, खेल उपलब्धियों और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।

रग्बी के बाद ड्रैगन बोट में खेला
रग्बी के बाद ड्रैगन बोट में खेला

Bihar Medal Lao Naukari Pao Schome: बिहार में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत ड्रैगन बोट खेल के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले सभी खिलाड़ियों की अब जांच होगी। खेल को बढ़ावा देने के लिए लाई गई बिहार सरकार की योजना का गलत उपयोग किया जा रहा है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने इस खेल से नियुक्ति पाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के आवेदन, खेल उपलब्धियों और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। हाल ही में एक पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ आवेदन के दौरान आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप सामने आने के बाद प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। इसके पहले रग्बी खिलाड़ी का मामला सामने आ चुका है। खिलाड़ी ने बगैर एक मैच खेले सरकारी नौकरी ले ली।

जांच केवल एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहेगी। ड्रैगन बोट खेल के आधार पर अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पाने वाले सभी खिलाड़ियों के आवेदन पत्र, स्व-घोषणा, चरित्र प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी स्तर पर तथ्य छिपाने, गलत जानकारी देने अथवा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी ने बताया कि ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना का उद्देश्य वास्तविक और योग्य खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर देना है। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी ने नियुक्ति प्राप्त करने के लिए तथ्यों को छिपाया है या गलत जानकारी दी है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया नियमावली के अनुरूप और निष्पक्ष होगी।

इससे पहले रग्बी खिलाड़ी सुधांशु ने एक भी मैच नहीं खेला। फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर उसने नौकरी ले ली। मामला उजागर होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। जिस जर्सी में सुधांशु ने खेलने का दावा किया था उसमें कोई और दिखा। डीजी रविंद्रण शंकरण को उसकी गतिविधियों पर पहले से ही शक था। जांच में पूरी सच्चाई खुलकर सामने आ गई। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल कर लिया था। जांच में पाया गया कि सुधांशु के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी पूर्व से दर्ज थे जिन्हें नौकरी की प्रक्रिया में छिपाई गई थी।

दो मामले सामने आने के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण काफी गंभीर है। मामलों के गहन जांच का फैसला किया गया है। कुछ खिलाड़ियों की चालाकी से अन्य स्पोर्ट्स पर्सन की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सरकार का दावा है कि इस कार्रवाई से गलत करने वालों को सबक मिलेगी और सही खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsरग्बी के बाद ड्रैगन बोट में खेला? मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना में गड़बड़झाला