घूस लेते पकड़ाया तो डीएसपी पर दारोगा ने तानी पिस्टल, लप्पड़-थप्पड़ और हाथापाई; पटना में खूब ड्रामा

Nishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

संजय कुमार सिंह ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन निगरानी विभाग के पदाधिकारी के आगे उनकी एक नहीं चली। निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरुणोदय पांडे ने उन्हें काबू में करने के बाद गाड़ी में बिठाया और अपने साथ लेकर चलते बने।

घूस लेते पकड़ाया तो डीएसपी पर दारोगा ने तानी पिस्टल, लप्पड़-थप्पड़ और हाथापाई; पटना में खूब ड्रामा

पटना के जानीपुर थाने में तैनात दारोगा सह अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक लाख रुपये घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। उस पर निजी जमीन की घेराबंदी कराने के एवज में घूस मांगने का आरोप है। आरोपित दारोगा को नहर की पूर्वी सड़क के किनारे से घूस लेते पकड़ा गया।

निगरानी के मुताबिक, रूपसपुर के कौशल किशोर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जानीपुर क्षेत्र में उनकी जमीन है। इस जमीन की सरकारी अमीन से मापी कराने के बावजूद असामाजिक तत्व चहारदीवारी नहीं करने दे रहे थे। अपर थानाध्यक्ष ने इस जमीन की घेराबंदी कराने के बदले घूस मांगी। बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

ब्यूरो के मुताबिक, प्रथमदृष्टया आरोप सही पाये जाने पर निगरानी थाने में कांड दर्ज करते हुए डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर ट्रैप की कार्रवाई की गई। ब्यूरो ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

डीएसपी पर प्रभारी एसएचओ ने तान दी सर्विस रिवाल्वर

निगरानी की टीम को लगभग 500 मीटर दूर खदेड़कर जानीपुर के अपर थानाध्यक्ष को पकड़ना पड़ा। खुद को छुड़ाने के लिए संजय कुमार सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर विजिलेंस के अधिकारियों पर तान दी थी। इसे लेकर जानीपुर-नौबतपुर मार्ग पर उनके और निगरानी विभाग के पदाधिकारी के बीच हाथापाई हुई। इस बीच निगरानी के पदाधिकारी को संजय कुमार सिंह को काबू में करने के लिए जोर आजमाइश करनी पड़ी।

इस दौरान लप्पड़-थप्पड़ भी हुई। संजय कुमार सिंह ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन निगरानी विभाग के पदाधिकारी के आगे उनकी एक नहीं चली। निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरुणोदय पांडे ने उन्हें काबू में करने के बाद गाड़ी में बिठाया और अपने साथ लेकर चलते बने। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। कई लोगों बीच सड़क पर हो रही इस घटना का वीडियो भी बनाते दिखे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।