Hindi NewsBihar NewsCorrupt BDO arrested taking Rs 50000 bribe in Gaya Ji block chief get caught him
गयाजी में घूसखोर बीडीओ रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रखंड प्रमुख ने 50 हजार लेते पकड़वाया

गयाजी में घूसखोर बीडीओ रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रखंड प्रमुख ने 50 हजार लेते पकड़वाया

संक्षेप:

गयाजी में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बीडीओ को नगर प्रखंड की प्रमुख ने ही पकड़वाया। 

Feb 09, 2026 08:47 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गयाजी
share Share
Follow Us on

बिहार के गयाजी में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी की शिकायत पर की गई। प्रखंड प्रमुख ने ही घूसखोर बीडीओ को पकड़वाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीडीओ राकेश कुमार नगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय कक्ष में रिश्वत की रकम ले रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए टीम ने उन्हें रिश्वत के पैसों के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम बीडीओ को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने निगरानी विभाग को दी गई शिकायत में बताया था कि 15वीं वित्त आयोग की योजना के तहत एक स्कूल की चारदीवारी निर्माण से जुड़ी योजना को पास कराने के एवज में बीडीओ राकेश कुमार ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाने थे।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रमुख ने इसकी जानकारी पहले ही निगरानी विभाग को दे दी थी और पूरे मामले में वे लगातार निगरानी विभाग के संपर्क में थीं। निगरानी विभाग ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें:पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख घूस लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच नगर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख के चेंबर में जैसे ही रिश्वत की रकम बीडीओ को दी गई, पहले से घात लगाए निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से रिश्वत के नकद रुपये भी बरामद किए गए। प्रमुख सुचिता रंजनी ने आरोप लगाया कि बीडीओ राकेश कुमार का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा है।

निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राय ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद उसका विधिवत सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीडीओ के कार्यालय और आवास पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।