Hindi NewsBihar Newscontractor shot after miscreants failed to kidnap him in bihar
बाइक पर बैठा ले जाने लगे, नाकाम हुए तो मार दी 3 गोलियां; बिहार में बड़ा कांड

बाइक पर बैठा ले जाने लगे, नाकाम हुए तो मार दी 3 गोलियां; बिहार में बड़ा कांड

संक्षेप:

वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Oct 24, 2024 11:50 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया। इसमे विफल होने पर ठेकेदार को गोली मार जख्मी कर दिया। बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई। जिसमे से दो गोली पैर में लगी जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी। जख्मी ठेकेदार को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। जहां निजी क्लीनिक में इलाज च रहा है। यह घटन्स बीती रात जगमोहरा गांव में करेह नदी के वॉटरवेज पर हुई। जख्मी ठेकेदार की राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह ( 42) के रूप में पहचान की गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार राजेश पंजाब में फैक्टी के लिए मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करता है। वह गांव व आसपास के जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देता है। बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमा जगमोहरा गांव में पहुंचे और वाटरवेज बांध के समीप राजेश के अपहरण का प्रयास किया।

वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को लेकर परिजन बेगूसराय में हैं, जिससे घर पर फिलहाल कोई नहीं है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।