Hindi NewsBihar Newscontract killing of brother for land in 8 lakh rupees five arrested with two pistols in Patna Bihar
8 लाख में भाई की हत्या की सुपारी, 2 कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार; जमीन के लिए हैवान बन गए रिश्तेदार

8 लाख में भाई की हत्या की सुपारी, 2 कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार; जमीन के लिए हैवान बन गए रिश्तेदार

संक्षेप:

18 कट्ठा जमीन हड़पने के लिए सगे भाइयों ने सौतेले भाई की हत्या की सुपारी किलर को दे दी। 64 हजार एडवांस भी कर दिया। लेकिन, उनका प्लान चौपट हो गया।

Sep 19, 2025 05:54 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, वसं
share Share
Follow Us on

बिहार में संपत्ति हड़पने के लिए रिश्ते के कत्ल की नई कहानी सामने आई है। सगे भाइयों ने सौतेले भाई की हत्या की साजिश रची थी। अपराधियों को आठ लाख की सुपारी भी दे दी गई। हत्या को अंजाम देने से कदमकुआं पुलिस ने सौरभ , बैजू कुमार (कच्ची दरगाह) और करण कुमार (फतुहा) को दबोच लिया। गिरफ्तार तीन आरोपितों की निशानदेही पर सुपारी देने वाले मनीष कुमार और विकास (पीरमुहानी) को भी पकड़ लिया गया। इनके पास से दो पिस्टल, दो कट्टा, मैगजीन, 18 कारतूस, एक कार और बाइक बरामद की गई है। पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया कि कारोबारी नीरज पांडेय ने कदमकुआं पुलिस को बताया कि कुछ बदमाश उनका पीछा कर रहे हैं। उनकी हत्या की साजिश रची गई है। सूचना मिलते ही कदमकुआं थानेदार अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपराधी सौरभ कुमार को धर दबोचा। अन्य बदमाश दक्षिण की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर वैशाली गोलंबर के पास से एक कार में सवार शूटर करण कुमार और बैजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पंकज और गुड्डू फरार हो गया। तलाशी में बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस और काले रंग की टोपी बरामद हुई। निशानदेही पर साजिश रचने वाले मनीष और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:जमीन में काला धन खपा रहे माफिया, ये जिले टारगेट पर; रजिस्ट्री ऑफिस की मिलीभगत?

शूटरों को 64 हजार रुपये अग्रिम में मिले थे

पंकज कुमार मास्टरमाइंड है। बताया जाता है कि नीरज पांडेय की जहानाबाद में पैतृक जमीन है। 18 कट्ठा जमीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। इस जमीन को लेकर नीरज का सौतेले भाइयों से विवाद चल रहा था। सौतेले भाई की हत्या के लिए आठ लाख में शूटर का प्रबंध किया गया था। सुपारी की अग्रिम राशि के रूप में 64 हजार रुपये शूटरों को दे दिए गए थे। नीरज की सतर्कता से उसके भाइयों का प्लान चौपट हो गया।

ये भी पढ़ें:दुर्गा पूजा में पत्थर, मांस फेंकने वालों की खैर नहीं; जुलूस की वीडियोग्राफी होगी
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।