कांग्रेस में राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु का विरोध तेज, नाराज गुट ने मांगा इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

नेताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर तीखे हमले किए। एआईसीसी सदस्य रहे आनंद माधव ने कहा कि विधानसभा से लेकर राज्यसभा चुनाव तक जिस तरह पार्टी और महागठबंधन की दुर्गति हुई है, उससे कार्यकर्ता शर्मशार हैं।

कांग्रेस में राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु का विरोध तेज, नाराज गुट ने मांगा इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी

बिहार कांग्रेस के विक्षुब्ध गुट ने मंगलवार को पटना में हुंकार भरी। बोरिंग कैनाल रोड स्थित बैक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व को हटाने और कांग्रेस बचाने का संकल्प लिया। केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी में आस्था जताई। निर्णय लिया कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के लिए कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें एआईसीसी और पीसीसी डेलीगेट के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल रहे।

वक्ताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर तीखे हमले किए। एआईसीसी सदस्य रहे आनंद माधव ने कहा कि विधानसभा से लेकर राज्यसभा चुनाव तक जिस तरह पार्टी और महागठबंधन की दुर्गति हुई है, उससे कार्यकर्ता शर्मशार हैं।

इसलिए प्रदेश नेतृत्व नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना, बिहार कांग्रेस को बिचौलियों और दलालों से मुक्त कराना तथा समर्पित कांग्रेसियों का खोया सम्मान वापस दिलाना है। पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा। टिकट बंटवारे में धांधली का ही परिणाम रहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन दो अंकों तक भी नहीं पहुंच सका। सभा की अध्यक्षता कर रहे नागेंद्र पासवान ‘विकल’ ने कहा कि समर्पित कांग्रेसियों को हाशिए पर धकेला जा रहा है।

पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राजन ने कहा कि राहुल गांधी तक सच्चाई नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि बिचौलियों ने संगठन को घेर रखा है। महासम्मेलन में शम्मी कपूर, वसी अख्तर, विधुभूषण पांडेय, शौकत अली, रवि गोल्डन, कुमार संजीत, नरेश राम, किन्नर लाली, मुन्ना सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, रणधीर यादव, गुंजन मिश्रा, सुनंदा सिंह, पुरोहित कुमार, आलोक, प्रद्युम्न शर्मा, राहुल मिश्रा, सनी कुमार आदि ने अपनी बात रखी।

बता दें कि हाल ही में बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं डाला था। मतदान से अनुपस्थित रहने वालों में कांग्रेस के तीन विधायक वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज से मनोज विश्वास और मनिहारी से मनोहर सिंह जबकि राजद के ढाका से विधायक फैजल रहमान शामिल हैं। इसके बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के दौरान अपने तीन विधायकों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सोमवार को कहा था कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।