निशांत पर घमासान; कांग्रेस ने दिया न्योता, RJD बोली- नीतीश को बेटे से रिप्लेस करने की साजिश
निशांत कुमार की सक्रियता से एक बार फिर पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री पर चर्चा तेज हो गई है। इस मसले पर राजनीति भी गर्म हो गई है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पुस्तैनी गांव पुहंचे और एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद विकास कार्यों की जानकारी ली। उनकी सक्रियता से एक बार फिर पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री पर चर्चा तेज हो गई है। इस मसले पर राजनीति भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां उन्हें अपनी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू करने की सलाह दी है तो राजद ने कहा है कि बीजेपी और जदयू के कुछ नेता समेत आईएएस लॉबी नीतीश कुमार बेटे से रिप्लेस करके कंफर्टेबल जोन में जाना चाहते हैं।
बिहार और देश की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री पर बार बार बहस होती है। पार्टी जदयू और बीजेपी के नेता अक्सर यह कहते हैं इसका फैसला खुद निशांत कुमार और नीतीश कुमार को लेना है। पार्टी को इससे कोई ऐतराज नहीं है। कई बार राजनीति में निशांत के प्रवेश के लिए ड्रामे भी हुए। अब घमासान मचता दिख रहा है। रविवार को निशांत अपने पत्रिक गांव पहुंचे और विकास कार्यों जायजा भी लिया। उनकी गतिविधिि के सियासी मायने निकाले गए।
कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा कि निशांत कुमार गलत लोगों के बीच फंसे हुए हैं। दरअसल जदयू पर कब्जे की लड़ाई चल रही है। एक खेमा निशांत जी को लाना चाहता है तो दूसरा खुद पार्टी पर कब्जा करना चाहता है। निशांत जी भले आदमी हैं। उनको सलाह देंगे कि वे जदयू छोड़कर काग्रेस पार्टी में आ जाएं। यहां आकर आपनी राजैतिक पारी की शुरुआत करें। कहां सत्तालोलुपों के बीच फंसे हुए हैं।
राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा है कि जदयू और बीजेपी के बीच सुपरमेसी की लड़ाई चल रही है। जदयू के गुटों में सुपरमेसी की लड़ाई जारी है। वहीं आईएएस लॉबी नीतीश कुमार को रिप्लेस करने की कर रही है क्योंकि निशांत उनके लिए कंफर्टेबल जोन हैं। जल्द आप देखेंगे कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

