Hindi NewsBihar NewsCongress committed sins Lord Shri Ram gave fame to PM Modi Giriraj said on Punauradham Bhoomipujan
कांग्रेस ने पाप किया, प्रभु श्रीराम ने पीएम मोदी को यश दिया; पुनौराधाम भूमिपूजन पर गिरिराज बोले

कांग्रेस ने पाप किया, प्रभु श्रीराम ने पीएम मोदी को यश दिया; पुनौराधाम भूमिपूजन पर गिरिराज बोले

संक्षेप:

गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन गया। बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। यह प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले खासकर कांग्रेस के मुंह पर बड़ा तमाचा है।

Aug 08, 2025 12:20 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सीता माता के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह के मौके पर सीतामढ़ी पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसका सौभाग्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही मिलना था। कांग्रेस जैसी पापी पार्टी ने प्रभु के अस्तित्व के नकारने का काम किया।। यह ऐतिहासिक मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ मिलकर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन गया। बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। यह प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले खासकर कांग्रेस के मुंह पर बड़ा तमाचा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने प्रभु श्री राम के मंदिर के मार्ग में अवरोध पैदा किया। भगवान यह सब देख रहे थे और नरेंद्र मोदी जी को इसका यश मिला।

ये भी पढ़ें:बिहार में भव्य सीता मंदिर का शिलान्यास आज, शाह और नीतीश रखेंगे आधारशिला

उन्होंने कहा कि यह मंदिर मां सीता का मायका है। सीतामढ़ी से अयोध्या तक एक संबंध स्थापित है जो और विकसित रहा है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद है।

ये भी पढ़ें:21 तीर्थ की मिट्टी, 31 नदी का जल पहुंचा; सीता मंदिर के भूमि पूजन की क्या तैयारी

पुनौराधाम पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हम लोग मिथिला से आते हैं जहां सियाराम कहा जाता है। मतलब बिना सीता के राम अधूरे हैं। बिहार सरकार ने यहां के डेवलपमेंट के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा का फंड दिया है। अगले दो, ढाई सालों में जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो सीतामढ़ी रिलिजियस टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनेगा। जहां रोजगार और राजस्व के नए-नए साधन विकसित होंगे। इस मंदिर का निर्माण से बिहार और देश की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला
ये भी पढ़ें:लालू पर गिरिराज की टिप्पणी से RJD भड़की, भाई वीरेंद्र बोले- 10 जन्म लेकर भी…

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण का वादा किया था। सीएम नीतीश कुमार ने भी बिहार सरकार से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। दोनों सरकारों के प्रयास से पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।